फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : आजाद समाज पार्टी में शामिल उमा किरण को सपा ने किया निष्कासित

Thu, 20 Jan 2022 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
uma kiaran - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी में शामिल हो चुकी पूर्व मंत्री उमा किरण को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि उमा किरण पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बसपा के टिकट पर 2002 में उमा किरण चरथावल सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बनीं थी। इसके बाद वह सपा में शामिल होकर मंत्री बन गई। 2007 में सपा के टिकट पर चरथावल से चुनाव हार गई थी। लंबे समय से वह सपा में ही सक्रिय थी। पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें