फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दिल्ली-दून हाईवे पर ट्रक ने लगाए ब्रेक, पीछे से घुसी कार, चार युवा व्यापारियों की मौत

Thu, 12 Sep 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हाईवे पर हादसे में चार व्यापारियों की मौत हो गई। चारों व्यापारी अलीगढ़ से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे, मगर असमय काल के मुंह में समा गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का ये हाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी क्षेत्र में अलीगढ़ के नंगला सबल गोंडा गांव से हरिद्वार घूमने जा रहे कपड़ा व्यापारियों की अर्टिगा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। चार व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन घायल हैं। 
विज्ञापन

इसी ट्रक के ब्रेक लगाने के बाद हुआ एक्सीडेंट। - फोटो : अमर उजाला
नंगला सबल गोंडा निवासी विपिन उर्फ भोला (30) पुत्र यशपाल गुप्ता, जुगल (28) पुत्र ललित कुमार, ग्रीन कुमार (42) पुत्र शिव चरण लाल, राहुल कुमार (38 ) पुत्र मुनीष कुमार, गांव गुरबाल निवासी मनोज पुत्र रामजी लाल और बबलू पुत्र ओम प्रकाश, चालक रसलपुर खैर निवासी राजू के साथ हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे।

विपिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा पुल के पास पहुंचे। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिस कारण गाड़ी का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया।

ग्रीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में विपिन, जुगल, ग्रीन और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

जुगल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि हादसे का मुकदमा ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें