फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzagffarangar: मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने पर एक घायल

Wed, 29 Nov 2023 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। यहां बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की तीन चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक शातिर चोरी का आरोपी पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। तीनों आरोपियों को अवैध हथियारों व तीन गाडियों, चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सीओ खतौली डा. रविशंकर शर्मा ने बताया कि थाना मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शाहपुर-मंसूरपुर रोड मुबारिकपुर गांव वाले रास्ते पर मुठभेड हुई। पैर में गोली लगने पर शहजाद उर्फ काला, निवासी किदवई थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं में रोष, धरना-प्रदर्शन कर टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दो अन्य साथियों शादाब , निवासी खालापार व इरफान उर्फ काला, निवासी खादरवाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों से तीन तमंचे, कारतूस, ई-रिक्शाओं की 18 बैटरी, फर्जी नंबर प्लेट लगी तीन कार बरामद की। यह गिरोह ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करता है।

चार बैटरी मंसूरपुर क्षेत्र से चोरी की थी। अन्य बरामद बैटरियां कहां- कहां से चोरी की गईं है, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया जा रहा है। आरोपियों के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें