फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने का जुनून, 30 को बनाया शिकार, खुद को बताता था पुलिस; ऐसे पकड़ा

Tue, 01 Jul 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

नगर निवासी एक महिला को आरोपी ने जाल में फंसाकर करीब छह लाख का चूना लगाया, उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया। उसने पुलिस में शिकायत की तो राज खुल गया। उसके फोन से कई युवतियों व महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले। 
विज्ञापन
crime - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी का फर्जी सिपाही गिरफ्तार किया है। उससे सिपाही की वर्दी व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी खुद को एसओजी का सिपाही बताकर महिलाओं व युवतियों को अपने जाल में फंसाकर ठगी व शारीरिक शोषण करता था।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि पुलिस ने चरथावल की मुर्दा पट्टी निवासी नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की उर्फ राहुल त्यागी को चरथावल रोड से न्याजूपुरा रोड मोड़ से गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने एक पिट्ठू बैग में पुलिस (सिपाही) की वर्दी, सीटी डोरी, उप्र पुलिस का बैच, बेल्ट, नेम प्लेट व एक पुलिस कैप बरामद की।
 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में वह अपने नौशाद नाम के परिचित सिपाही के साथ संभल गया था। वहां से लौटने के दौरान सिपाही उसके बैग में अपनी वर्दी भूल गया था। उस वर्दी को पहनकर उसने अपराध करना शुरू किया।
 

उसने असम, बुलदंशहर, संभल, दिल्ली, मेघालय, गाजियाबाद मथुरा आदि स्थानों पर रहने वाली लगभग 20 युवतियों और 10 महिलाओं को एसओजी में सिपाही बनकर फंसाया। वह तीन साल से वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रहा था।
 

तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को फंसाता था
वह विधवा अथवा तलाकशुदा महिला को अधिक फंसाता था। फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा भी देता था। आरोपी के मोबाइल फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले। उनके साथ अपना नाम बदलकर धोखाधड़ी की है। आज आरोपी कहीं बाहर भागने के इरादे से था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
 

पुलिसकर्मियों को देता था दावत
गिरफ्तार आरोपी महिलाओं व अन्य लोगों से ठगी करता था। उसने कुछ पुलिसकर्मियों से दोस्ती की थी। ठगी की रकम से उनको दावत देता था, ताकि पुलिसकर्मियों के साथ उठने बैठने के कारण लोग उसे भी पुलिसकर्मी ही समझें।

 
विज्ञापन

इस मामले में किया गिरफ्तार
नगर निवासी एक विधवा महिला परचून की दुकान करती है। आरोपी युवक सामान खरीदने गया और महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की त्यागी ने महिला को अपना नाम राहुल त्यागी बताया था। महिला से अनैतिक संबंध बनाए और उससे पौने तीन लाख रुपये नगद तथा तीन लाख से अधिक रुपये के जेवर हड़प लिए। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी को पकड़ा गया। इसके बाद उसके फर्जी सिपाही होने का पता चला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें