कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में रंगोली प्रतियोगिता बनाते हुए छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। श्री कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरन्नुम रही।
श्री कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने बताया कि साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की ओर से कार्यक्रम प्रभारी डॉसपना जैन के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने सुंदर रंगोलियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में तरन्नुम ने प्रथम, स्वाति व उरफा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. पूजा पुंडीर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा तथा डॉ. पारूल शर्मा रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अल्पना गर्ग, डॉ. फरहीन जावेद, मुकुल जैन, पारूल जैन, नीलम इत्यादि का सहयोग रहा। इसी कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।