पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की गई थी, जबकि परिजनों ने जांच में तेजी और निष्पक्षता को लेकर कई बार प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई।
छात्र ने कॉलेज में किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वल राणा को इंसाफ: अब तक किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर: परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर: प्राचार्य और अन्य लोगों पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप।
08 नवंबर: छात्र ने कॉलेज में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर: सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान घायल छात्र की मौत।
10 नवंबर: डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे तक हंगामा, अंतिम संस्कार सम्पन्न।
11 नवंबर: पहली गिरफ्तारी-आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।
12 नवंबर: उज्ज्वल की अस्थियां बिजनौर बैराज में विसर्जित।
13 नवंबर: प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल।
14 नवंबर: परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस पर नाराजगी जताई।
छात्र ने कॉलेज में किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वल की मौत के मामले में नामजद आरोपी
वादी सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया था। विरोध बढ़ने पर दोबारा तहरीर दी गई, जिसे पुलिस ने पहले मुकदमे में शामिल कर लिया।
एफआईआर में जिनके नाम शामिल किए गए:
प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग
प्राचार्य प्रदीप कुमार
पीटीआई संजीव कुमार
एसआई नंद किशोर
सिपाही ज्ञानवीर
पुलिसकर्मी विनीत कुमार
जांच के दौरान एक और आरोपी का नाम सामने आया है। मामले में धारा 108 भी बढ़ाई गई है। वहीं, तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया था।