फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पैरालंपिक में पदक जीतने वाली प्रीति पाल बनेंगी 'अफसर बिटिया', जानें क्या मिलेगा पद

Thu, 26 Jun 2025 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पेरिस पैरालंपिक में हासमपुर निवासी प्रीति पाल ने दो मेडल जीते थे। उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है। अब वे खंड विकास अधिकारी बनेंगी। 
विज्ञापन
प्रीति पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने होनहार एथलीट हासमपुर निवासी प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। गांव में खुशी का माहौल है। एथलीट भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

 

हासमपुर निवासी प्रीति पाल ने पेरिस ने पैरालंपिक दौड़ में दो पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। सरकार ने उन्हें जनवरी माह में अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
प्रदेश सरकार ने पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी है। एथलीट ने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए कामयाबी हासिल की। 
 

बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रीति को सम्मानित किया गया। प्रीति पाल के खंड विकास अधिकारी बनने की जानकारी पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। पिता अनिल कुमार और बहन नेहा पाल ने खुशी जताई है।
 
विज्ञापन

इस तरह बिटिया ने पेरिस में फहराया था तिरंगा
पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक की महिला वर्ग की 200 मीटर टी35 स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30.01 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता था। महिलाओं की 100 मीटर टी35 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। टी35 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनमें हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस जैसी समन्वय संबंधी विकार होते हैं। 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य हासिल किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें