शरारती तत्वों ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। फेसबुक अकाउंट से लगातार अनर्गल कमेंट वायरल किए गए। सांसद ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
माईएमपी मुजफ्फरनगर के नाम से सपा सांसद की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई। आईडी पर लंबे समय से अनर्गल मैसेज वायरल किए जा रहे थे। यह जानकारी सांसद को मिली तो उन्होंने अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों से इस आईडी के बारे में जानकारी जुटाने को कहा। साथ ही अपने सभी समर्थकों को सतर्क करने के लिए कहा गया। जब आईडी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सांसद ने साइबर थाना के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखा।
उन्होंने साइबर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि फेसबुक आईडी की जानकारी मिली है। उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से काफी समय से पोस्ट व अनर्गल कमेंट किए जा रहे हैं, जिससे वह क्षेत्र के मतदाताओं के बीच असहज महसूस कर रहे हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।