फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन शूटिंग में मुजफ्फरनगर पुलिस रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोन शूटिंग में मुजफ्फरनगर पुलिस रही अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ जनपद में गत 15 और 16 नवंबर तक हुई जोन शूटिंग स्पर्धा में मुजफ्फरनगर पुलिस अव्वल रही। टीम के अधिकांश खिलाड़ियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आईजी राजीव सब्बरवाल ने शानदार प्रदर्शन के लिए मुजफ्फरनगर टीम की सराहना की है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मेरठ में आयोजित वर्ष 2021 की पिस्टल, रिवाल्वर, राइफल एवं कार्बाइन शूटिंग स्पर्द्धा में मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्द्धा में एसआई पवन कुमार ने 15 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एसआई राकेश गौतम ने राइफल शूटिंग में प्रथम और कारबाईन शूटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरक्षी हरिओम ने स्नैप शूटिंग में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। आरक्षी राजेश ने कारबाईन शूटिंग में प्रथम स्थान और आरक्षी सोमबीर राठी ने राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, आरक्षी गौरव कुमार ने स्नैप शूटिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया। एसएसपी ने बताया कि टीम स्पर्द्धा में आरक्षी विनोद कुमार व मनोज कुमार ने आखिरी क्षणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरक्षी राजेश कुमार व सोमबीर राठी को कारबाईन व राइफल शूटिंग में जोन का सर्वश्रेष्ठ शूटर भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें