फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेकिंग के दौरान मिली 1.70 लाख से ज्यादा रकम, पूछताछ में नहीं दे पाया कोई जवाब, पुलिस ने जब्त किए रुपये

Sun, 24 Mar 2024 10:11 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 1.70 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने एवं अवैध धन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मीरापुर में 1,72,220 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, चेकिंग के दौरान रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार रात में थाना मीरापुर पुलिस व एफएसटी की टीम संभलहेड़ा नहर पुल के पास संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक चालक मौ. इस्लाम पुत्र हाजी बदलू निवासी तिस्सा थाना भोपा, मुरादनगर के पास से 1,72,220 रुपये (एक लाख बाहत्तर हजार दौ सौ बीस रुपये) बरामद हुए।

यह भी पढ़ें: Meerut : होली को लेकर अलर्ट जारी, DJ पर बजाए ये गाने तो नहीं खैर; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरामद रकम के संबंध में इस्लाम द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वह कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इस मामले में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रकम को जब्त कर लिया गया है। युवक को रकम से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस ने तीसरी बार खेला इमरान पर दांव, बने ये समीकरण; कैराना के बाद सहारनपुर में विपक्ष की खास रणनीति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें