फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Police Action: पुलिस का छापा और खुल गया वाहन कटान का राज, मौके से दो गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने छापा मारा तो वाहन कटान का राज खुल गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली की मिलन मार्केट के बाद अब थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शहर के बीच वाहनों का कटान होता मिला। चोरी के कटी हालत में दो ट्रैक्टर व उनके पुर्जे और अन्य सामान मौके पर मिला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि वाहन काटने वाले दो मिस्त्री गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से बरामद सभी माल कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात सूचना के आधार पर मीनाक्षी सिनेमा के सामने भारत धर्म कांटे के पीछे एक स्थान पर छापा मारा। मौके पर वाहन के पुर्जे, ट्रैक्टर के दो इंजन ब्लॉक, तीन गियर बक्शा, चार मडगार्ड, एक गियर बक्शा, दो रिम, तीन बॉडी ट्यूब, एक फ्रंट एक्शल, ट्रैक्टर के खुले नट बोल्ट व अन्य पुर्जे इधर-उधर बिखरे मिले। इससे यह स्पष्ट था कि वहां पर वाहनों की कत्लगाह चलाई जा रही थी। वहां एक बोलेरो पिकअप भी खड़ी थी, जिसमें कटे वाहनों का माल भरा हुआ था। 

पुलिस ने रात में साढ़े ग्यारह बजे माल कब्जे में ले लिया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों व माल को थाने ले गई।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि फरार आरोपी खालापार निवासी मोहम्मद मियां अवैध रूप से वाहनों का कटान कर रहा था। जो पकड़े गए हैं, वह वाहन काटने वाले मिस्त्री हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि काफी समय से यह धंधा चल रहा था।

यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी-
- हासिम पुत्र अब्दुल, निवासी नूर मस्जिद वाली गली किदवई नगर खालापार
- आसिफ पुत्र अनीस, निवासी बबली के बर्फखाने के सामने वाली गली खालापार

यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें

इसलिए बढ़ा दुस्साहस
शहर कोतवाली क्षेत्र की मिलन मार्केट में इस धंधे के बंद होने के बाद अब यहां पर यह धंधा चलाया जा रहा था। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जो आरोपी फरार थे, उन्होंने जमानत करा ली है, जबकि जो जेल भेजे गए थे, उनकी अभी तक जमानत नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें