फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Murder: आखिर खुल गया उर्मिला की हत्या का राज, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

Fri, 08 Jul 2022 01:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

आखिर पुलिस ने उर्मिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि बेटे के प्रेम-प्रसंग में ही उर्मिला की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
महिला की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने रतनपुरी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर में हुई बुजुर्ग उर्मिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि उसके बेटे के प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या की गई थी।पुलिस ने गांव के ही आरोपी अमित नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। मृतक महिला के छोटे बेटे संदीप का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के भाई को मिल गई। इसी बात से नाराज होकर वह धारदार हथियार लेकर संदीप पर हमला करने के लिए पहुंचा था, लेकिन उस वक्त संदीप घर पर नहीं मिला। बुजुर्ग महिला ने युवती के भाई से गुस्से की वजह पूछी तो उसने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी के गांव कैलाशनगर में हुई बुजुर्ग महिला उर्मिला की हत्या के मामले में पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस की चार टीमें इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी थी। डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट के साथ साथ सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही थी।

बुधवार की रात रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशनगर निवासी 62 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी स्वर्गीय सतपाल सिंह की उस समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। उसका एक बेटा राजू डेयरी पर गया हुआ था, जबकि दूसरा बेटा संदीप किसी काम से सिकंदरपुर गया हुआ था। घर लौटने पर संदीप ने अपनी माता को लहूलुहान देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, तहसीलदार खतौली आरती यादव और इंस्पेक्टर रतनपुरी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। ग्रामीणों ने मामले के जल्द खुलासे और परिवार को आर्थिक सहायता को लेकर शव उठाने का विरोध किया था। पुलिस अधिकारियों की ओर से खुलासे के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया। तहसीलदार आरती यादव ने अधिक से अधिक आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें