फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक गिरोह: पलक झपकते ही चोरी कर लेते हैं यात्रियों का कीमती सामान, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार, खुले बड़े राज

Thu, 19 Oct 2023 08:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 45 हजार रुपये नगद व चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहनों में सवार यात्रियों का सामान व रुपये चुराने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार का इनाम था। उससे 45 हजार रुपये नगद व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस उसके कई साथियों को पहले जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने वार्ता में जानकारी दी कि मेरठ के लिसाड़ी गेट श्याम नगर निवासी अतीक को गिरफ्तार किया गया है। अतीक ने अपना गिरोह बनाया है। गिरोह के सदस्य बसों, टेंपो आदि वाहनों में यात्री को घेर कर खड़े हो जाते है और दूसरा साथी चिह्नित किए यात्री के बैग, सूटकेश आदि से कीमती सामान व नगदी चोरी कर लेता है और यह गिरोह बाद में अगले स्टेशन पर उतर कर फरार हो जाता है।

इस गिरोह ने बिजनौर के नजीजाबाद निवासी जाहिद के बैग से महावीर चौक पर रोडवेज बस में बैग से 15 अप्रैल को चार लाख रुपये चोरी कर लिए थे। मुकदमा दर्ज कर गिरोह के पांच सदस्यों शहजाद, मुकीद, सोनू, सुभान, शहजाद को कई माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला
विज्ञापन

मास्टर माइंड अतीत फरार चल रहा था। उसे भी महावीर चौक के पुल के पास से गिरफ्तार कर 45 हजार रुपये नगद व चाकू बरामद किया गया। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद में विभिन्न धाराओं के 15 मुकदमे दर्ज है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें