घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की देवल शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने खिड़की उखाड़कर बैंक में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। बैंक में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।