भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संसद में कृषि कानून वापस लेकर सरकार ने अपना यकीन बढ़ाया है। सरकार की सराहनीय पहल है। यह कदम पिछले साल ही उठाया जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देकर किसानों का भला करना चाहिए। किसान हित के मुद्दों पर सरकार को प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए।