फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी घोषणाएं: हाईवे से विधानसभा के रास्ते की तलाश, पढ़िए मंत्री नितिन गडकरी के भाषण की ये खास बातें

Fri, 24 Dec 2021 06:04 PM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण में जनता को खूब लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्य गिनाए और कई बड़ी घाषणाओं भी कीं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के बाद बदले माहौल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 755 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा करीब एक हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराने की बात कही। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं के चेहरे सड़कों के एलान से खिल गए। गडकरी ने यूपी में बनवाई सड़कों के कार्यों को गिनाया और निर्माणाधीन मार्गों के पूरा होने के समय की जानकारी भी दी। देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव में भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के इन कार्यों का कितनी राहत जनता देगी।

विज्ञापन


गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरनगर पहुंचे तो सड़कों की खूब बातें हुईं। यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने का एलान हुआ। यह भी कहा कि दूसरी बार सरकार बनने पर पांच लाख करोड़ रुपये देंगे। सहारनपुर और मेरठ मंडल के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले बुटराड़ा से खतौली हाईवे को मंजूरी दी, इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये के कार्य अगले महीने से शुरू कराने की बात कही। बात सड़कों की चली तो गडकरी ने पश्चिम यूपी में चल रहे निर्माण कार्यों का जिक्र भी किया।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हापुड़ बाईपास छह लेन, फरवरी 2022 में पूरा हो जाएगा। शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग अक्तूबर 2022, शामली-पानीपत मार्ग सितंबर 2022 में पूर होगा।  शामली रिंग रोड टेंडर प्रक्रिया में है और जल्दी ही काम शुरू होगा। गडकरी ने चुनाव से कुछ ही दिन पहले सौगातों की बरसात कर लोगों को लुभाने का खूब प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

755 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
- शामली में ग्रीन फील्ड बाईपास के आठ किमी के टुकड़े का निर्माण 326 करोड़ रुपये से होगा
- पुरकाजी लक्सर हरिद्वार मार्ग के 15 किमी का चौड़ीकरण 227 करोड़ से होगा
- मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर 21 स्थानों पर अतिरिक्त कार्य 201 करोड़ से कराए गए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें