खुद ही पेनल्टी कैसे लगाएगी समिति
गन्ना आयुक्त ने आदेश में यह भी कहा है कि गन्ना समिति खतौली की प्रबंध कमेटी अनियमित गन्ना आपूर्ति पर पेनल्टी लगाए। लेकिन समिति अध्यक्ष पर ही आरोप है, ऐसे में खुद ही बोर्ड बैठक बुलाकर पेनल्टी लगाने का आदेश कैसे पूरा होगा। हालांकि बोर्ड बैठक का प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा, जिसके बाद पेनल्टी पर अंतिम फैसला संभव है।
अवैध गन्ना सप्लाई पर हुई कार्रवाई
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष, संचालकों और परिवार के सदस्यों पर कार्रवाई की गई है। गन्ना आयुक्त के आदेश पर जांच की गई थी। बोर्ड बैठक का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है।
इनकी हुई थी शिकायत
ओमवीर सिंह पुत्र तेज सिंह, सुमित कुमार पुत्र ओमवरी सिंह, अमित कुमार पुत्र ओमवीर, कमला देवी पत्नी ओमवीर, संयोगिता पत्नी अमित कुमार, अनुपमा, प्रशांत पुत्र सुखपाल, विक्रांत पुत्र सुखपाल, सरला देवी पत्नी रामनिवास, मनोज कुमार पुत्र रामनिवास, अंजू पत्नी मनोज, पंकज पुत्र रामनिवास और मनीषा के गन्ना खातों की जांच की गई थी।
दो साल से लटके हैं गन्ना समिति के चुनाव
गन्ना विकास समिति के चुनाव दो साल से नहीं हो पा रहे हैं। पहले कोरोना के कारण चुनाव नहीं हुए और अब विधानसभा चुनाव शुरू हो गए। शिकायतकर्ता ऋषिपाल भाटी का कहना है कि सरकार को तुरंत चुनाव कराने चाहिए।