हुकुम सिंह ने किया था दुकानों का लोकार्पण
जिस भूमि को शत्रु संपत्ति बताया जा रहा है, यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में कॉलेज के नाम ही है। पशुशाला के अगले हिस्से की ही 820 वर्ग मीटर भूमि को शत्रु संपत्ति बताकर प्रशासन ने तारबंदी कर दी थी। जबकि यहां पर 22 दुकानों का लोकार्पण 1998 को तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री हुकुम सिंह ने किया था।
दोबारा तय होगा जमीन का स्वामित्व
अधिवक्ता अवध बिहारी लाल गुप्ता व अमित गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की ओर से कस्टोडियन आदेश दो मार्च, 2010 के विरुद्ध हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट याचिका दायर की गई थी। स्वामित्व तय करने के लिए मामले को पुन: कस्टोडियन विभाग को भेजा है।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी : शरद
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शदर कुमार का कहना है कि प्रशासन ने पशुशाला की जमीन को गलत तरीके से शत्रु संपत्ति बताकर तारबंदी की थी। कॉलेज ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट से राहत मिली है, इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। जमीन कॉलेज की है।