फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने का तेजाब से जलाया चेहरा

Sat, 28 Aug 2021 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

परिजनों का कहना है दो दिन पहले 26 अगस्त को गांव के ही दो युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आया। शनिवार दोपहर को जड़ौदा के जंगल में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक की घर से बुलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेडा निवासी मीनू (35) पुत्र रतन सिंह की हत्या कर शव को जड़ौदा के जंगल में फेंक दिया। लछेड़ा निवासी मीनू मजदूरी करता था। 

परिजनों का कहना है दो दिन पहले 26 अगस्त को गांव के ही दो युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर लौट कर नहीं आया। 

शनिवार दोपहर को जड़ौदा के जंगल में निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पहचान कराने पर मृतक की शिनाख्त मीनू के रूप में की गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर झुलसाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें