फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzafffarnagar: सूरज हत्याकांड को लेकर परिजनों में रोष, शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार, हंगामा

Sat, 05 Nov 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म के आरोपी युवक सूरज सैनी (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा  कर दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर में युवक सूरज की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। युवक का शव उसके घर पर रखा हुआ है। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में लगी हुई है, मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हैं ।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गांव छछरपुर में दुष्कर्म के आरोपी युवक सूरज सैनी (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक सितंबर माह में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और 20 अक्तूबर को जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। उसके पिता सोहनवीर सैनी ने महिला के पति पर पांच अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें:  हौसले को सलाम: मुश्किलों ने डराया लेकिन डटी रहीं राखी, बनीं मिसाल, 25 बीघा भूमि पर अकेले दम पर कर रहीं खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छछरपुर निवासी सूरज सैनी अविवाहित था और वह रंग पुताई का काम करता था। वह गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे सूरज अपने घर से निकला और देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने सूरज को काफी जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। रात्रि में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने भी सूरज को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की दोपहर गांव छछरपुर के जंगल में किसान सतीश के खेत की मेड़ पर ग्रामीणों को सूरज का गोली लगा शव पड़ा मिला।

सीओ राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार न करने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें