पुलिस को देखते ही कैंटर तेज गति से चलने लगा और जौहरा मार्ग की ओर मुड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो कैंटर और तेज गति से चलने लगा और पंचात घर की दीवार से टकराकर रूक गया। इसके बाद कैंटर से पांच लोगों ने उतरकर सीधे पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों सहित पांचों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 28 मई को संधावली निवासी आबिद अब्बास ने कैंटर से 200 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना दी थी।
इसके बाद टीम का गठन कर इस गिरोह की तलाश की जा रही थी। जिसे बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में अन्य तो कोई व्यक्ति शामिल नहीं है।