फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पिता ने मासूम बेटी को जमीन पर पटका, उपचार के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार  

Mon, 21 Feb 2022 09:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फर नगर में एक पिता ने अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े में युवक ने अपना आपा खो दिया, उसने अपनी दो साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोरना में थाना ककरौली के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान एक युवक आपा खो बैठा और गुस्से में दो साल की बेटी की जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह बच्ची आयत की मौत हो गई। बच्ची के दादा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना गत 18 फरवरी की है और आरोपी शानू का उस दिन किसी बात को लेकर अपनी पत्नी शबनम से विवाद हो गया था।  सोमवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल से बच्ची को घर ले आए और शव को दफनाने की तैयारी करने में जुट गए।

यह बात शानू के पिता सरफराज को नागवार गुजरी। उन्होंने थाना ककरौली पुलिस को मामले की सूचना दी। बेटी की मौत पर माता शबनम व भाई आतिफ  आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्ची के बाबा सरफराज की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें