फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गाय अभ्यारण्य में दो फरवरी से लाए जाएंगे गोवंशीय पशु, PM और CM के आने की संभावना

Mon, 29 Jan 2024 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के  गाय अभ्यारण्य में जल्द ही गोवंशीय पशु पहुंचना शुरू हो जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि 2 फरवरी को उद्घाटन के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री संजीव बालियान व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनाए गए प्रदेश के पहले गाय अभ्यारण्य में दो फरवरी से पशुओं को लाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इंडसइंड बैंक के सहयोग से संचालन होगा। सात जिलों में सेवाओं के लिए कंट्रोल रूम भी खोला जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Weather Update UP: सर्दी व गलन बरकरार, छाया घना कोहरा, पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार

सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री के एटूजेड स्थित आवास पर पशुपालन विभाग और इंडसइंड बैंक के बीच करार हुआ।

विज्ञापन

बालियान ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक पर कैटल कैचर की नियुक्ति रहेगी। प्रत्येक गांव से पशु लाए जाएंगे, लेकिन ग्रामीण सीधे गाय अभ्यारण्य में पशु लेकर नहीं आएंगे। विभाग की टीमें ही गांव से पशु लेकर आएगी। फरवरी के आखिरी सप्ताह में उद्घाटन कराया जाएगा। 

 यह भी पढ़ें:  UP: चीनी मिलों के सामने आ सकता है संकट, घट रही किसानों की दिलचस्पी, कोल्हू पर गन्ना देना समझ रहे मुनासिब

पीएम और सीएम के आने की संभावना
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि गाय अभ्यारण्य के उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहमति दे दी है। तिथि तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें