उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बारूद के ढेर पर बैठा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों के 36 माह के बिजली बिल माफ किए थे। भाकियू अध्यक्ष ने बिजली की दरों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में बिजली दर उत्तर प्रदेश से काफी कम है।
भाकियू अध्यक्ष ने सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र कर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को वाहन की स्पीड पर ध्यान न देकर पढ़ाई लिखाई, काम की स्पीड पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भाकियू संगठन की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए नौकरी पेशा किसानों से एक दिन का वेतन संगठन में देने का आह्वान किया।
मासिक पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह संचालन होशियार सिंह ने की। योगेश शर्मा, कपिल खाटीयान, मांगेराम त्यागी, ठाकुर सत्येंद्र पुंडीर, बाबूराम तोमर, जितेंद्र पहलवान, ठाकुर राम अवतार सिंह, राजेंद्र सैनी, शोकेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।