भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) 13 फरवरी को गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेगी। इसको लेकर चांदपुर मखियाली गांव में पंचायत की गई। इससे पहले शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।
भाकियू (महात्मा टिकैत) ने किसान हित के मुद्दों को लेकर चांदपुर मखियाली में तिगरी रोड स्थित किसान बिजेंद्र के खेत में पंचायत की। इसमें शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का शिव चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अनिल तालान ने भगवान आशुतोष की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला चांदपुर पंचायत में पहुंचा।