डॉ. मुस्तफा लोकतंत्र सेनानी और चौधरी चरण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान युद्ध के मुद्दे पर लोकतंत्र सेनानी और रेडियो झूठिस्तान के नाम से मशहूर डॉ. मुस्तफा से पहली मुलाकात में चौधरी चरण सिंह कायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि किसानों के मसीहा से कई मुलाकात हुईं।
आपातकाल के दौरान जेल में बंद मुस्तफा रेडियो झूठिस्तान किस्से सुनाकर बंदियों को लोटपोट करते थे। साढ़े पांच महीने जेल काटने के बाद उनकी मुलाकात जलालाबाद के गय्यूर अली खां ने चौधरी साहब से लखनऊ में कराई थी। आपातकाल खत्म होने के बाद मार्च 1977 में जलालाबाद के गय्यूर अली खां ने कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान पूर्वी निवासी मुस्तफा की भेंट चौधरी साहब से कराई। चौधरी साहब को उनका परिचय रेडियो झूठिस्तान के नाम से दिया गया।