राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति को सिनेमाहॉल में लोगों ने पीट दिया और भगा दिया। इसके बाद वह बाहर आकर हंगामा करने लगा। नस काटने के बाद खून के छींटे नंदी पर भी पड़े हैं।
नशे की हालत में फिल्म जाट देखने पहुंचे व्यक्ति की हंगामा करने पर कुछ दर्शकों ने पिटाई कर दी। इसके बाद वह शिव चौक पहुंचा। चाकू से अपने हाथ की नस काटकर खून को शिव मूर्ति परिसर में छिड़क दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार कराया है।
विज्ञापन
बुधवार को नशे की हालत में लगभग 48 वर्षीय राहुल शर्मा शिव चौक पहुंचा। पुजारी रमेश चंद इससे पहले कुछ समझते, तभी उसने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। हाथ को हिलाकर खून को मंदिर परिसर के साथ ही नंदी पर भी छिड़क दिया। पुजारी ने शोर मचाया।
कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहुल को हिरासत में ले लिया। उसने कोतवाली में भी हंगामा किया। उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह शादी विवाह में वेटर का काम करता है। जाट फिल्म देखने गया था। उसने शराब पी थी, तो कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि राहुल कहां का रहने वाला है, उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में होश आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।