फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: महिला को घर में ही धारदार हथियार से काट डाला, खून सने बिस्तर पर पड़ा मिला शव

Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शाहबुद्दीनपुर में एएनएम बबीता अपने बेटे गौरव के साथ रहती थी। गौरव मेरठ में रेलवे में गार्ड है। बुधवार शाम बबीता की हत्या कर दी गई। एक रिश्तेदार महिला घर पहुंची तो मामले का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएनएम बबीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर में रेलवे कर्मचारी की मां एएनएम बबीता (55) की घर में ही धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी बबीता स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर गांव मलीरा में तैनात थीं। मृतका का पुत्र गौरव रेलवे विभाग मेरठ में गार्ड की नौकरी करता है। मृतका और उसका पुत्र सुबह अपनी ड्यूटी पर जाते हैं और देर शाम तक घर आ जाते हैं।
 

गौरव की पत्नी मोनिका दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। बुधवार देर शाम बबीता ड्यूटी से वापस आ गई थी, जबकि उसका पुत्र गौरव नहीं आया था। रात करीब पौने नौ बजे पड़ोस में रहने वाली बबीता की रिश्तेदार गीता उसके घर गई, तो उसने देखा कि बबीता बेड पर पड़ी हुई थी और उसकी चुनरी खून में सनी हुई थी। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे। 
 
विज्ञापन

गीता ने बाहर आकर शोर मचाते हुए गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने देखा कि बबीता बेड पर मृत हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतका के पुत्र गौरव व पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजू कुमार साव और शहर कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद गौरव भी आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजा। सीओ सिटी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। शक की सुई किसी परिचित की ओर घूम रही है। 

ये भी देखें...
Meerut: मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दो शिशु, जन्म के 48 घंटे में ही दोनों की मौत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें