फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 13 जिलों के युवाओं के लिए होगी अग्निवीर भर्ती, नोट कर लें तारीख और समय

Wed, 06 Aug 2025 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Agniveer Bharti 2025: जिला पंचायत सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि स्टेडियम में 21 अगस्त से 13 जिलों के युवा भर्ती के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 अगस्त से आठ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

जिला पंचायत सभागार में भर्ती की तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन किया गया। सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने अधिकारियों को रैली के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में करीब 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थी आएंगे।
 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी तरह की चूक नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपस में समन्वय कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेडिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, एंबुलेंस, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ मौजूद रहे।
 

इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होने वाली रैली में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त बसों का किया जाएगा संचालन
भर्ती रैली के दौरान परिवहन विभाग को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। परिवहन विभाग को पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन करने, अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें