फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muaffarnagar: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 20 वर्ष की सजा

Wed, 18 May 2022 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में गांव से दवा लेने गई किशोरी का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने के आरोपियों को अदालत ने 20-20 साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र से गांव से दवा लेने गई किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोपियों को अदालत ने 20-20 साल की सजा सुनाई है। विशेष पोक्सो कोर्ट नंबर-1 आरती फौजदार ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई की। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक विक्रांत राठी और प्रदीप बालियान ने बताया कि  28 जुलाई 2017 को भोपा  के एक गांव से दवा लेने गई किशोरी का अपहरण कर सहारनपुर ले जाकर सामूहिक वलात्कार किया गया था। 

किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और आरोपी रफीक व मुस्तफा अली को गिरफ्तार किया था। विशेष पोक्सो कोर्ट नंबर-1 आरती फौजदार ने सुनवाई की। आरोपी रफीक और मुस्तफा अली को 20 वर्ष की सजा और 45-45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें