योगा ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। जनपद स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। जिले के चार छात्र-छात्राओं का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जानसठ रोड स्थित स्कूल के खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि जनपद स्तरीय योगा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में बसेड़ा इंटर कॉलेज के छात्र जीवा, आदित्य मलिक, वंश और केके इंटर कॉलेज, खतौली के छात्र नैतिक भटनागर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में वैदिक पुत्री पाठशाला की गुनगुन, जनता इंटर कॉलेज पचेंडा की साक्षी, देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली की रिया और राजकीय इंटर कॉलेज सिसौली की प्रार्थना ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आयोजन में प्रमोद कुमार, सत्यकाम, विपिन त्यागी, अरुण कुमार, धीरज कुमार, प्रदीप लाल, विकास कुमार, मनोज कुमार, वरुण मलिक, रमेश सिंह, विक्रांत चौधरी, महेश कुमार, जया लक्ष्मी, प्रीति शर्मा, बबिता रानी, सीमा कुमारी, गरिमा, कुलविंद्र कौर, शिखा पांडे का सहयोग रहा।