फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना क्षेत्र के गांव बड़कता  निवासी हारान पुत्र मीणा ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करते हुए वीडियो को वायरल किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बुढाना में आरोपी युवक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो वायरल की थी । पुलिस अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया । आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये थाना बुढाना पर टीम गठित की गयी थी।

विज्ञापन

थाना बुढाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया  कि  युवक का चालान किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक वीडियो या ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना करें। साइबर सेल निगरानी कर रही है। ऐसा मामला सामना आने पर कार्य की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें