फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले में मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कस्बे में चल रहे दीपावली मेले में शुक्रवार शाम मुशायरे व कवि सम्मेलने का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद भाजपा नेता अनुज सहरावत ने किया, जिसमें दूर-दराज से आए साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कस्बे में चल रहे दीवाली मेले में शुक्रवार को मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने कार्यक्रम में वसीम झिंझानवी ने सबसे पहले तराना पढ़कर कार्यक्रम को गति दी। इसके बाद कवि महेंद्र सिंह अश्क, हास्य कवि खालिद गौहर, वसीम, अफरोज उत्तराखंड, आमिर मेरठवी और चांद देवबंदी सहित अन्य साहित्यकारों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुशायरे का संचालन अमजद आतिश ने किया। मोनू मंगवानी, विनेश कुमार, वकील मंसूरी, अजय जन्मेजय, उमेश कुमार, चिराग सिंघल, मनोज कुमार, नेपाल सिंह, राहुल कुमार, सुरेंद्र कुमार और अतुल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें