फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के विकास कार्यों में प्रदेश सरकार बाधा : भारतेंद्र 

Wed, 25 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पैसा मिलने के बाद भी केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को लाभान्वित नहीं किया जा रहा है। गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, पंखा और बल्ब देने की योजना का 477 करोड़ सवा साल पहले आने के बाद भी योजना शुरू नहीं हुई। जिले के एक भी गरीब को योजना का लाभ नहीं दिया गया। सांसद ने कहा कि 26 मई की रैली में प्रधानमंत्री इन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे। 
विज्ञापन


रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं। 2022 तक 24 घंटे बिजली देने की योजना है। जिले में विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने के लिए विभाग को 137 करोड़ जारी किया गया था। इस पैसे से उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइनों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने, पुरानों की क्षमता बढाने की योजना है।

एक साल में केवल 16 करोड़ ही खर्च किए गए। बाकी पैसा ज्यों का त्यों पडा है। बीपीएल परिवारों में विद्युत कनेक्शन देने, उसके साथ पंखा और सीएफएल मुफ्त देने की योजना को जानबूझकर शुरू नहीं किया गया। इस योजना में 477 करोड़ रुपया जिले को मिला हुआ है। सवा साल में प्रदेश सरकार एक भी परिवार को कनेक्शन नहीं दे पाई है।
विज्ञापन


उज्जवला योजना में बीपीएल धारक परिवारों को गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा भी फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों, मजदूरों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रदेश सरकार संचालित नहीं कर रही है। आदर्श गांव के प्रस्ताव भी पास नहीं किए जा रहे हैं। उनके आदर्श गांव शुक्रताल के प्रस्ताव सालों लटकाए रखे गए।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री पहली रैैली सहारनपुर में कर रही है। जिले से 40 हजार लोग रैैली में भाग लेंगे। रैली के लिए 365 बसें, निजी वाहन लगाए गए हैं। वार्ता में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें