बुढ़ाना में किसान मेला एवं किसान प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दे?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। विकास खंड परिसर में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार के चार वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश अपराधमुक्त हुआ है। अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे हैं या फिर ऊपर जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विभाग द्वारा मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड परिसर में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। बघरा विज्ञान केंद्र से आए डॉ. प्रमोद ने किसानों को बताया कि चार फीट की दूरी पर गन्ने की बुवाई करने से किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पुरुष लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार, गन्ना समिति के अधिकारी तथा किसान सेवा सहकारी समिति के अधिकारियों ने भी अपने कार्यों का गुणगान किया। कार्यक्रम में गन्ना समिति के सचिव वी के राय, बिटावदा गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों व किसानों को नई-नई जानकारी से अवगत कराया गया।