फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव ने किया वेस्ट के खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ओलंपियन सम्मान समारोह के लिए राजधानी में पहुंचे खिलाड़ियों से भेंटकर, उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में देश और प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित ओलंपियन सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और देश को गौरवान्वित करने वाले ओलंपिक खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने को प्रदेश भर के 10,000 युवा खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। इन खिलाड़ियों को सीएम योगी द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व गाजियाबाद से भी खिलाड़ी लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव विभागीय अधिकारियों के साथ इन खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान पर पहुंचे और अलग अलग जाकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया। इसके बाद वह इकाना स्टेडियम में आयोजित समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें