फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ो हिंदुओ की पूरी हुई अभिलाषा: ओमानंद

विज्ञापन
शुकदेव आश्रम स्थित राम मंदिर में पूजन करते पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
करोड़ों हिंदुओं की पूरी हुई अभिलाषा: ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित राम मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने आरती के साथ रामायण अखंड पाठ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में मंगलवार को वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित राम मंदिर में आचार्यों और पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर तीर्थ के साधु-संतों और भक्तों में उत्सुकता है। पांच सदियों के लंबे संघर्ष के बाद रामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनेगा। विश्व के करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार हो रहा है। भगवान राम भारत की सनातन संस्कृति के आराध्य देव है। देश-दुनिया में त्योहार जैसा उल्लास फैला है। साधु-संतों और रामभक्तों के त्याग, सेवा, समर्पण और संघर्षों से मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो रहा है। आचार्य रामस्नेही, लालमणि, नीतेंद्र ने मंत्रपाठ किया। रोहित, आशीष, सुमन और राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कथा व्यास पंडित आशीष माधव शास्त्री ने बताया कि बुधवार को यज्ञ होगा और सांझ को आश्रम को दीपों से जगमग किया जाएगा। हनुमतधाम, शिवधाम, दंडी आश्रम आदि में भी विशेष पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें