फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान आपस में न मिलने से हुआ फर्जी लूट का राजफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छह लाख की लूट के मामले में सूचना देने वाले पीड़ित दोनों युवकों के बयान आपस में मिल नहीं पाए। शक होने पर की पूछताछ के बाद सच सामने आ गया। सूचना देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुपये लेकर फरार उनके साथी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

खालापार निवासी फल आढ़ती जाकिर पुत्र अब्दुल रशीद ने तहरीर दी थी कि उसने अपने भतीजे शाहनवाज को 6 लाख रुपये खतौली के फल आढ़ती को देने भेजा था। शाहनवाज अपने साथी सावेज पुत्र रहीश निवासी किदवई नगर के साथ स्कूटी पर जा रहा था। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने रहमतनगर के पास यह रकम लूट थी। एक लुटेरे का नाम नौशाद निवासी किदवई नगर बताया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पूछताछ में दोनों पीड़ित युवकों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, तो पुलिस अधिकारियों को शक हुआ। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का राजफाश हो गया। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि शाहनवाज, सावेज व नौशाद तीनों दोस्त है। सावेज परचून की दुकान करता है। तीनों ने लोहे के स्क्रेप के काम की योजना बनायी थी। उनके पास रुपये नही थे। सावेज द्वारा दोनों दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा फल आढ़ती से रुपये हड़पने एवं लूटने की योजना बनाई थी। मामला स्पष्ट होने पर झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर सावेज व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। नौशाद रकम लेकर फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें