फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों में फूट, चार सभासदों ने धरना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। नगर पंचायत दफ्तर में विकास कार्यों की जांच कराने समेत कई बिंदुओं पर जानकारी नहीं देने को लेकर धरना दे रहे नौ सभासदों में से चार सभासदों ने धरना छोड़ दिया है। चारों सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत ईओ से जो उन्होंने सूचना मांगी थी, उसकी ईओ ने जानकारी दे दी हैं और रजिस्टरों का अवलोकन भी करा दिया है। जिसको लेकर वे ईओ से संतुष्ट हैं। इन सभासदों का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को धरनारत सभासद अश्वनी चौधरी ने एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। सभासद अश्वनी चौधरी का कहना है कि धरना जारी है। चार सभासद धरना छोड़ कर चले गए हैं, बाकी हम पांच सभासद धरना दे रहे हैं। जब तक विकास कार्यों की जांच नहीं होगी, धरना लगातार जारी रहेगा। उधर, सभासद जमशेद राजपूत, महिला सभासद शब्बो परवीन के पुत्र आमिर, रियासत व विवेक उपाध्याय ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से नगर पंचायत कार्यालय में धरना दे रहे थे। मंगलवार को ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने उनको सभी जानकारी उपलब्ध करा दी हैं और सभी रजिस्टरों का अवलोकन भी करा दिया है। अब वे अपना धरना समाप्त कर रहे हैं।
वर्जन......
सभासदों को उनके द्वारा मांगी गई जानकारी दे दी गई है। इसलिए वे धरना समाप्त कर चले गए। उनका कहना है कि बाकी धरने पर बैठे सभासदों भी अगर चाहे तो उनको भी जानकारी और रजिस्टरों का अवलोकन करा दिया जाएगा। - विनोद कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें