फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सैनी के परिवार के युवकों को सिपाहियों ने पीटा -

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आयोजित मेले में सोमवार रात खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी के परिवार के युवकों के साथ दो सिपाहियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों सिपाही उनका मोबाइल छीनकर ले गए। मेले में हंगामा खड़ा हो गया। विधायक के पुत्र कोतवाली पहुंचे। सीओ ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया। पीड़ित युवकों की ओर से दोनों सिपाहियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के परिवार के कवाल निवासी भास्कर सैनी, नवदीप सैनी व अंशुमान सोमवार रात कस्बा जानसठ में लगा मेला देखने के लिए पहुंचे। रात्रि करीब 10.30 बजे मेला गेट पर खड़े दो सिपाहियों ने किसी बात को लेकर युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट की खबर मिलने पर विधायक का पुत्र प्रभात सैनी कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर कोतवाली में पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे। सीओ ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। इसके बाद अंशुमान पुत्र विनोद ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
तहरीर मिल गई, कराई जा रही जांच
सीओ शकील अहमद का कहना है कि मेले में सोमवार रात कवाल निवासी तीन युवकों और दो सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवकों द्वारा तहरीर दे दी गई है। जांच पड़ताल करने के बाद दोषी पाए जाने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मेरे द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में नहीं है मामला
मेले में मारपीट से संबंधित मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इस तरह के मामले में पुलिस को अपने स्तर से जांच करनी चाहिए। मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। - विक्रम सैनी, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें