मुजफ्फरनगर। मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक डोनर से अपना पहला कॉन्वेसिसेंट प्लाज्मा एकत्र किया गया। अस्पताल के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने इसे डोनर किया। डॉक्टर कोरोना संक्रमण से उबर गया था और मानवता की सेवा के लिए आगे आया।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने प्लाज्मा दान इकट्ठा करने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में सबसे पहले कॉलेज के ही एक जूनियर डॉक्टर ने प्लाज्मा दिया। कॉलेज ने अन्य डोनर से भी अपील की है ताकि जो मरीज अपना कोविड-19 का अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, उन्हें इस चिकित्सा से लाभ मिल सके। इस प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह मनचंदा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कीर्ति गिरी गोस्वामी, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ. नीलांक सिरोहा डिप्टी सीएमएस आदि मौजूद रहे।