फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवादित टिप्पणी पर मौलाना का पुतला जलाया

विज्ञापन
बिहार के मौलाना का पुतला जलाते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता फोटो संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नगर में प्रदर्शन किया। मौलाना का पुतला फूंका। एसएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि आरोपी मौलाना की जुबान काट कर लाकर देने वाले को सवा लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
संगठन के कार्यकर्ता झांसी रानी के पास एकत्र हुए। सभी ने आरोपी मौलाना के खिलाफ नारेबाजी कर विवादित टिप्पणी पर रोष जताया। वहां कार्यकर्ताओं ने आरोपी मौलाना का पुतला जलाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसएसपी को एक तहरीर देकर आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर मंडल प्रभारी ने आरोपी मौलाना की विवादित टिप्पणी की निंदा कर कहा कि मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार करके मुजफ्फरनगर जेल में लाया जाए। ऐसे मौलाना को जिंदा जला देना चाहिए। जिंदा दफन कर देना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंकित कुमार चौधरी ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने व संगठन के कार्यकर्ताओं शैंकी धीमान, शुभम राठी, सोनू बालियान, आयुष बालियान, विनोद व अन्य डीएम को ज्ञापन सौंप कर आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें