फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित कार ने दुकानदार को कुचला, मौत, नारियल पानी बेच रहा था रिजवान

Tue, 10 Mar 2026 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर कार का स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित कार की टक्कर से सड़क किनारे नारियल पानी बेच रहे 22 वर्षीय रिजवान की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि महावीर चौक से सर्कुलर रोड की ओर जा रही कार का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नारियल पानी बेच रहे युवक से जा टकराई।

विज्ञापन


नारियल पानी बेच रहे युवक की मौत
हादसे में बरेली निवासी 22 वर्षीय रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर हालत में गिर पड़ा। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक कार छोड़कर फरार
हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक रिजवान मूल रूप से बरेली का रहने वाला था और यहां सड़क किनारे नारियल पानी बेचकर अपना गुजारा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें