फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरालसी सहकारी गन्ना विकास समिति रजिस्टर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई समिति में रोहाना कलां के कई गांव शामिल
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद में जल्द ही एक नई गन्ना सहकारी समिति अस्तित्व में आ जाएगी। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पहल के बाद बिरालसी समिति को रजिस्टर्ड करा दिया गया है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण भी हो चुका है। फिलहाल बिरालसी समिति में रोहाना कलां समिति के 24 गांवों को शामिल किया गया है। उधर, उपगन्ना आयुक्त सहारनपुर दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि गन्ना समिति के चुनाव से पूर्व ही नई रजिस्टर्ड बिरालसी गन्ना सहकारी समिति अस्तित्व में आ जाएगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां में 78 गांव और सात मजरों के किसान जुड़े हुए हैं। ये किसान समिति के माध्यम से तितावी, देवबंद और थानाभवन चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करते हैं। हर साल गन्ना पेराई सत्र के समय बिरालसी क्षेत्र के किसानों को अपनी सट्टा पर्चियों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रोहाना समिति पर आना पड़ता था। इसके चलते क्षेत्र के किसान लंबे समय से बिरालसी को गन्ना समिति बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गांव दूधली के पूर्व समिति सभापति ठाकुर उदयराज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा के नेतृत्व में किसानों ने हाल ही में गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराते हुए बिरालसी गन्ना सहकारी समिति बनाए जाने की मांग की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए गन्ना मंत्री द्वारा लखनऊ गन्ना विभाग में बिरालसी गन्ना सहकारी समिति को रजिस्टर्ड करा दिया है। कार्यालय निर्माण के लिए बिरालसी में जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया गया है। नई गठित समिति में रोहाना कलां समिति में शामिल रहे गांव बिरालसी, बिराल, अकबरगढ़, हरनायच, सिकंदरपुर, न्यामू, रोनी हरजीपुर, मगनपुर, पीपलशाह, भमेला, हरनाकी, गुनियाजुड्ड़ी, कान्हाहेड़ी, दूधली, आलमगीर, नंगला राई, चोकड़ा, मुथरा, महाबलीपुर, कसौली, कुल्हेड़ी और बलवाखेड़ी को शामिल किए गए हैं। फिलहाल नई समिति का अतिरिक्त कार्यभार रोहाना समिति के सचिव शशिप्रकाश सिंह के पास ही रहेगा। उपगन्ना आयुक्त सहारनपुर दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि गन्ना समिति के चुनाव से पूर्व ही नई रजिस्टर्ड बिरालसी गन्ना सहकारी समिति अस्तित्व में आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें