फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समीर से सागर बनकर युवती को फंसाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से आइडी बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पुरकाजी निवासी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सागर बताकर प्रेम जाल में फंसाया था।
दो दिन पहले नगर निवासी एक युवती व उसके परिजन हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। युवती ने बताया था कि दूसरे समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम पर सागर बनकर दोस्ती की। आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न कर वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक ब्लैकमेल करता रहा। उससे पैसे भी वसूले। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरकाजी निवासी समीर है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता का मेडिकल व कोर्ट में बयान कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें