फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

दो दिन पूर्व कस्बा निवासी एक युवक का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो में युवक खुलेआम हाथ में तमंचा लिए नजर आ रहा है। इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस युवक की तलाश में लग गई।

रविवार की रात पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कस्साबान निवासी युवक अजीम को तमंचा बरामद कर पुरकाजी भोजाहेड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने थाने पर दर्ज विद्युत अधिनियम की प्राथमिकी में कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट से जारी वारंट के तहत गांव हरिनगर निवासी अकरम व दहेज अधिनियम की दर्ज प्राथमिकी में गांव कल्लनपुर निवासी राजकुमार को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें