छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन जागरूकता कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेंटर पूजा नरूला ने 181 महिला हेल्पलाइन के विषय में और सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं, बालिकाओं को उपलब्ध सहायता सुविधाओं के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा और उपयोग को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स 101 फायर ब्रिगेड, 102 स्वास्थ्य (राष्ट्रीय एंबुलेंस) सेवा, 108 और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वुमन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला को सम्मानित किया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम में हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी में सफल छात्रा अंशिका, अंजू, टिया, गरिमा, प्रानशी, प्रिया, निशा, अनन्या, अंजलि पाल, दिव्या पंवार को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।