फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन आने पर रेलवे ट्रेक पर छोड़ भागे बाइक

विज्ञापन
खतौली रेलवे लाईन से बाइक के कलपुर्जे इकट्ठा करवाते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रेन आने पर रेलवे ट्रैक पर छोड़ भागे बाइक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। बाइक से रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आने पर बाइक सवार बाइक को छोड़कर भाग गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। रेलगाड़ी काफी देर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रेक पर पड़े बाइक के कलपुर्जों को इकट्ठा किया। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट अपने कब्जे में लेकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानसठ रोड पर ओवर ब्रिज बनने के बाद मानव रहित फाटक बंद कर दिया गया। जिस कारण बाइक सवार सहित अन्य वाहन चालकों को ओवर ब्रिज से होकर ही आना जाना पड़ता है। लेकिन अभी भी कुछ लोग पैदल या दुपहिया वाहन के साथ रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम जनता कन्या इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार रेलवे लाईन पार कर रहा था। अचानक मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून एक्सप्रेस आ गई। जिस कारण बाइक सवार बाइक को रेलवे लाईन पर छोड़कर भाग गया। ट्रेन ने बाइक में टक्कर मारी तो बाइक के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज होने पर आसपास के राहगीर डर गए। ट्रेन की टक्कर से टूटी हुई बाइक के टुकड़े करीब 400 मीटर तक फैल गए। ट्रेन खतौली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। उधर ट्रेन बाइक से टकराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे लाईन पर पड़े बाइक के कलपुर्जों को इकट्ठा किया। उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट अपने कब्जे में लेते हुए बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें