फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दिया धरना

विज्ञापन
जानसठ में नगर पंचायत कार्यालय की तालाबंदी करते सभासद। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। सभासदों ने विकास कार्यों में अनियमितता बरतने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी। सभासद धरना देकर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक नगर पंचायत में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभासद अश्वनी कुमार, विवेक कुमार, शब्बो परवीन, रियासत, बाबर अंसारी, सुनील कुमार, जमशेद आदि सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करते धरने पर बैठ गए। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं। उन कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई हैं तथा वर्क ऑर्डर के तहत कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
सभासदों का कहना था कि चार वर्षों से लाइट का ब्योरा, डीजल के रजिस्टर का ब्यौरा, पुरानी इंटर लॉकिंग व पुराने चैनल का क्या हुआ। वार्ड नंबर तीन में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। जिनकी जानकारी नहीं दी गई। धरने पर बैठे सभासदों ने एसडीएम से तत्काल प्रभाव से विकास कार्यों के निर्माण को रुकवाने तथा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शाम तक सभासदों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी या धरने की कोई जानकारी नहीं है। सभासदों द्वारा कुछ समस्याओं को लेकर डीएम से शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - विनोद कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें