फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत सुनने से मिलता है सभी तीर्थो का फल : शास्त्री

विज्ञापन
देवबंद के शिक्षक नगर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कॉलोनी में भ्रमण किया।
विज्ञापन

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन दिशा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद गजराज राणा ने कहा कि भागवत सुनने से सभी दोषों और पापों का निराकरण होता है। इसलिए हमें भागवत कथा सुनकर उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने कलश स्थापना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में भागवत कथा तथा अन्य सभी कथाओं का विशेष महत्व है। हम सबको ज्यादा से ज्यादा कथाएं कराकर उनका सुमिरन करते हुए मानव कल्याण के कार्य करने चाहिए। कलश यात्रा में भागवत को सर रखने का सौभाग्य ओम सैनी तथा वृंदावन से पधारे लाला शास्त्री महाराज की सेवा का अवसर सविता गुप्ता को प्राप्त हुआ। इस दौरान लाला शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को सभी तीर्थों का फल प्राप्त होता है। इस मौके पर ललिता प्रजापति, सुनीता देवी, मुनेश तयागी, रचना देवी, रेखा, राजरानी, सविता देवी, ममता व सोनिया, सूर्य प्रताप, बिजेंद्र गुप्ता, नीरज सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें